भिण्ड, 27 अप्रैल। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय कार्यशाला सृजन का आयोजन शीतला सहाय सभागार ग्वालियर में संपन्न हुआ। जिसमें परिषद की गोहद शाखा ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई। प्रांतीय शाखा प्रमुख डॉ. उमा शर्मा के निर्देशन में गोहद शाखा के कुल 11 सदस्यों ने कार्यशाला में सहभागिता की। शाखा द्वारा निर्धारित समय सीमा में प्रांतीय शुल्क जमा कर शुल्क सम्मान भी प्राप्त किया गया, जो शाखा की सक्रियता और अनुशासन का प्रतीक है।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित सदस्यों ने परिषद के पंच सूत्र- संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही संगठन की संरचना एवं शाखा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे सदस्यों को अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शचेन्द्र कांकर, शाखा सचिव रविकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, मोनू सिकरवार, चित्रकांत तिवारी, संजय मांझी, जेपी अग्रवाल, राहुल शर्मा, डॉ. जगदीश नामधारी एवं केके शर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को शाखा स्तर पर लागू कर समाज सेवा के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


