भिण्ड, 27 अप्रैल। अटेर क्षेत्र के ग्राम सोनेलाल का पुरा में विगत दिवस भीम आर्मी नेता द्वारा सांप के साथ की गई क्रूरता के मामले में वन विभाग ने मामले की जांच के बाद एक नामजद एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सोनेलाल का पुरा गांव में करीब चार दिन पहले एक शादी समारोह के आयोजन में वहां करीब ढाई फीट लंबा सांप का बच्चा आ गया। इसी दौरान भीम आर्मी नेता देशराज धारिया और उसके साथियों ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय उसके साथ क्रूरता करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने सांप को पैरों से बुरी तरह कुचलकर घायल कर दिया और फिर उसके फन को दबाकर काफी देर तक हवा में लटकाए रखा। सांप के शरीर से खून निकल रहा था, लेकिन आरोपी इसे तमाशे की तरह करते रहे।
इसी दौरान किसी ने इस क्रूरता का वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सोनेलाल का पुरा गांव पहुंची और इस संबंध में लोगों से पूछताछ करते हुए प्रकरण की जांच की। वन रेंज अधिकारी कृतिका शुक्ला के अनुसार जांच में सांप के गंभीर रूप से घायल होने और उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने प्रथम दृष्टया अपराध की पुष्टि होने पर देशराज धारिया और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय वन्य प्राणी अधिनियम 1927 की धारा 2, 9, 50 एवं 51 के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


