भिण्ड, 27 अप्रैल। जिले के आबकारी विभाग में पदस्थ एक अधिकारी के साथ शराब ठेकेदार द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में देहात थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौड़ ने शिकायती आवेदन में बताया कि 24 अप्रैल को वे जिला आबकारी कार्यालय में शासकीय कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान दोपहर में शराब ठेकेदार राघवेन्द्र कुशवाह कार्यालय पहुंचा और ग्वालियर से अंग्रेजी शराब उपलब्ध कराने को लेकर दबाव बनाने लगा। अधिकारी द्वारा नियमों का हवाला देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद ही निर्णय लेने की बात कही गई, तो आरोपी भड़क गया। उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की, हाथ पकड़कर झूमाझटकी करते हुए कुर्सी से नीचे गिराने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। आबकारी अधिकारी द्वारा लिखित शिकायत देने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। देहात थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


