भिण्ड, 27 अप्रैल। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र 23 अप्रैल 2026 के अनुसार पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 हेतु एक जनवरी 2026 की स्थिति में किया जाना है। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने विकासखण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त किए हैं।
जिसमें विकास खण्ड अटेर के लिए एसडीएम अटेर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार अटेर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड भिण्ड के लिए एसडीएम भिण्ड को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार भिण्ड को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड गोहद के लिए एसडीएम गोहद को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार गोहद को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड लहार के लिए एसडीएम लहार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार लहार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकासखण्ड मेहगांव के लिए एसडीएम मेहगांव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार मेहगांव को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड रौन के लिए एसडीएम लहार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार रौन को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा समस्त विकासखण्डों के लिए अपील प्राधिकारी अपर कलेक्टर भिण्ड को नियुक्त किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति आदेश जारी कर सूची मोबाइल नंबर सहित कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड को दी जाए। पंचायतों की मतदाता सूची के संबंध में पूर्व सूचना जारी की जाए। दावे और आपत्ति का दैनिक विवरण तैयार कर प्रतिदिन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड को भेजा जाए। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की सूचना संबंधित को तथा नाम सम्मलित की किए जाने की सूचना जारी की जाए। दावे और आपत्ति का प्रकरण रजिस्टर तैयार किया जाए। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन की सूचना तथा अंतिम प्रकाशन की सूचना जारी कर एक प्रति प्रकाशन दिनांक को ही कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड को भेजी जाए।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

