भिण्ड, 27 अप्रैल। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेले का आयोजन 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा।
मेले में हीरो माटर्स नीमराना राजस्थान, सिनोवा गेयर ट्रासमिशन प्रालि राजकोट, पेथविस्टा कैरियर सर्किल कोरपोरेशन, नीडेक प्रालि नीराना राजस्थान, सूर्या रोशनी मालनपुर, मिंडा सिल्का इंजीनियरिंग हरियाणा, कोशल विकास केन्द्र ग्वालियर, रिलायंस वेयर हाउस, एमपीएमके वीवीसीएल भिण्ड, भारत पे मर्चेन्ट प्रालि चंबल संभाग भिण्ड, क्विक आईटी सोल्यूशन इन कसंल्टेसी ग्वालियर, चेटमेट सिक्योरिटी, प्रमोकाश आउटसोर्सिंग सर्विस प्रालि एवं एलआईसी भिण्ड, अतुल ऑटो प्रालि अहमदाबाद, विशाल वेरिंग राजकोट, करोना रिमेडीस अहमदाबाद, शयजोन सोलर द्वारा नि:शुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/ 12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आए। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Saturday, June 13
BREAKING
- जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला
- नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल
- कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला हे बाल संस्कार शिविर : बीईओ
- सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी : पाठक
- बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
- बच्चों का अधिकार, हमारा दायित्व : सुनील दुबे

