– युवाओं ने कांकर का माल्यार्पण कर दी बधाई
भिण्ड, 26 अप्रैल। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के संचालक मण्डल में संचालक नियुक्त किया गया है।
उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से दो वर्ष अथवा आगामी आदेश, जो भी पहले हो तक के लिए मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति बीके चंदेल उप सचिव मप्र शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा आदेश 25 अप्रैल 2026 द्वारा की गई है। बता दें वर्तमान में संजीव कांकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं, वे पूर्व में जिला अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री रहे है। उनकी नियुक्ति से पार्टी के कार्यकताओं में खुशी का माहौल है और इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांकर के निवास पर जाकर माल्यार्पण कर बधाई दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष आशीष शिवशंकर समाधिया, आशीष बौहरे, विकास शर्मा, नीरज दुबे ने कांकर को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।


