भिण्ड, 26 अप्रैल। गर्मी के दिनों में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को पानी की तलाश रहती है। इन दिनों में पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। इनके न मिलने से हर साल कई पक्षियों की मौत हो जाती है। सेवा प्रकल्प के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों को जीवंत करते हुए भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय परिसर में पेड़ों और छायादार स्थानों का चयन कर सकोरों को टांगा, ताकि पक्षियों को सुरक्षित और सहज रूप से पानी मिल सके। इसके साथ ही नियमित रूप से इन सकोरों में पानी भरने की जिम्मेदारी भी तय की गई है, जिससे यह पहल निरंतर चलती रहे।
भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड ने जिला चिकित्सालय परिसर में पंछियों के लिए 15 पानी के सकोरे वितरित कर विभिन्न स्थानों पर टांगे। इस अवसर पर डॉ. टीएन सोनी, डॉ. आरसी शाक्य, परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. हिमांशु बंसल, कमलेश सेंथिया, शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, सचिव राजमणि शर्मा, गिरजेश बुधोलिया, अश्वनी डंडोंतिया, मधुकांता चौहान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. टीएन सोनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने घर, छत या आस-पास के पेड़ों पर पानी के बर्तन रखना चाहिए, ताकि गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। यह अपील की कि लोग अपने बच्चों को भी इस प्रकार के कार्यों के लिए प्रेरित करें, जिससे उनमें दया और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।
डॉ. हिमांशु बंसल ने कहा कि गर्मी के मौसम में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जल स्त्रोत सूखने लगे हैं और पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता बेहद कठिन हो जाती है। ऐसे में भारत विकास परिषद की यह पहल पंछियों के जीवन की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस कार्य का उद्देश्य केवल पानी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को भी इस दिशा में जागरूक करना है। प्रकृति और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए सभी जीवों का संरक्षण आवश्यक है। पक्षी हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी पहलें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं, बस जरूरत है जागरूकता और सहभागिता की। अंत में परिषद के सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे इस प्रकार की सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों साथ अन्य जन कल्याणकारी कार्यक्रम भी निरंतर जारी रखेंगे। जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


