भिण्ड, 26 अप्रैल। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड द्वारा प्राणी मात्र की सेवा भावना के संकल्प के साथ जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरी सरोवर स्थित हाउसिंग कॉलोनी के जीव दया स्थल पर ग्रुप के सदस्यों ने गौ सेवा कर पुण्य अर्जन किया।
इस अवसर पर भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना के तहत ग्रुप के सदस्य अमित (मोनू) पूनम जैन (पुलावली वाले) के सौजन्य से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड द्वारा एक ट्राली भूसा गौशाला को भेंट किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने गौमाता की सेवा की और उनके आहार की व्यवस्था में सहयोग दिया। ग्रुप के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लगातार जीव दया और मानव सेवा के प्रकल्पों पर कार्य कर रही है। अंत में सचिव अंशुल-आयशा जैन ने दानदाता परिवार (अमित मोनू पूनम जैन) का विशेष रूप से सम्मान किया। साथ ही भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना कमेटी एवं सभी पधारे हुए सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष शैलेंद्र-पूनम जैन, सचिव अंशुल-आयशा जैन, कोषाध्यक्ष रविन्द्र-सुधा जैन, शिरोमणि संरक्षक अशोक-जया जैन सहित अमित-मोनू जैन, नवीन अंजू जैन, अतुल-ज्योति जैन, सुभाष ममता जैन, विकास-प्रीति जैन, आर्जव-दीपा जैन, सिद्धार्थ-श्रुति जैन एवं अन्य 35 से अधिक दांपत्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

