– जिले में अत्यधिक गर्मी एवं भीषण तापमान को देखते हुए किया आदेश
भिण्ड, 26 अप्रैल। जिला शिक्षा अधिकारी ने भिण्ड जिले में अत्यधिक गर्मी एवं भीषण तापमान को देखते हुए छात्रों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखकर जिला भिण्ड के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सेंट्रल स्कूल एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों की प्री-प्रायमरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्ववत सुबह 7.30 बजे से अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी के अनुसार ही संचालित रहेंगे।

