भिण्ड, 23 अप्रैल। जिले के मिहोना थाना इलाके के गुढ़ा जैतपुरा गांव में रात को शॉर्ट सर्किट के चलते एक घर में आग लग गई। आग लगने से गृहस्थी का काफी सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक गुढ़ा जैतपुरा निवासी सुगर सिंह कुशवाह के मकान में बुधवार रात बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग ने घर में रखा भूसा और गेहूं समेत अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी सहित घरेलू उपयोग की वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और मेहनत से कुछ देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, साथ ही घर में बंधे पशुओं को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर मिहोना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


