भिण्ड, 23 अप्रैल। जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं सुपर वाइजरों का प्रशिक्षण 21 से 23 अप्रैल तक नगर परिषद सभागार मौ में आयोजित किया। इस दौरान प्रतिभागियों को जन गणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण के तरीके तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य पूर्णत: सटीक एवं पारदर्शी ढंग से दो चरणों में संपन्न किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर चार्ज अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर्स अभिषेक शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर राजाराम यादव, शिक्षक रामनिवास यादव, जनगणना लिपिक धर्मेन्द्र सिंह, टेक्निकल असिस्टेंट प्रगणक-36, सात सुपर वाइजर उपस्थित रहे। अंत में नगर परिषद मौ अध्यक्ष वंदना सज्जन सिंह यादव ने जनगणना से संबंधित अपने विचारों को रखा। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Thursday, June 18
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


