भिण्ड, 23 अप्रैल। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अभी हाल ही में आलमपुर में कुछ स्थानों पर ठेकेदार के माध्यम से विद्युत केबलें बिछाई गई हैं। लेकिन विद्युत केबलें इतनी हल्की एवं घटिया किस्म की हैं कि बिजली का भार पड़ते ही धूं-धूंकर जल उठती हैं। जिसकी बजह से आलमपुर की विद्युत आपूर्ति कई घण्टों के लिए ठप हो जाती है।
गत बुधवार की रात में बस स्टेण्ड पर सड़क के किनारे एक बिजली के खंबे पर विद्युत केबल में आग लग गई और बिजली की केबल धूं धूंकर जल उठी। बिजली की केबल में आग लगने की बजह से फाल्ट होने पर सड़क पर आग के अंगारे बरसने लगे। जिससे सड़क से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। अन्यथा सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ कोई बड़ी घटना हो सकती थी।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


