भिण्ड, 23 अप्रैल। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग एवं भाजपा की वादा खिलाफी व राजनीतिक छल के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार 26 अप्रैल को भोपाल में एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च आयोजित किया जा रहा है। यह मार्च शाम 4 बजे प्लेटिनम प्लाजा माता मन्दिर भोपाल से प्रारंभ होकर तीन शेड/ टॉप एंड टाउन होते हुए रोशनपुरा चौराहा तक निकाला जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जिले के विधायक/ पूर्व विधायक, लोकसभा एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, ब्लॉक/ नगर अध्यक्षगण, समस्त मोर्चा/ विभाग/ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

