भिण्ड, 22 अप्रैल। मप्र शासन के निर्देशानुसार 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर तथा खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान के समन्वय से जीवाजी क्लब भिण्ड में नारी शक्ति वंदन दीवार गतिविधि का आयोजन कराया गया। जिसमें खेल के क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन दीवार तैयार की गई, उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित स्लोगन, कविताएं संदेश को दीवारों पर उकेरा गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, नीतू, ब्रजबाला यादव, प्रमोद गुप्ता, साधना तोमर, बलराम सोनी, खेल विभाग से रामबाबू कुशवाह, संजय पंकज और बालिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अधिकारी अंजू तोमर द्वारा बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि जीवन में लक्ष्य बनाकर सकारात्मक रूप से उसको प्राप्त करने के प्रयास करना चाहिए, केवल प्रयास आपके हाथ में है, इसलिए प्रयासों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए। जब आपके प्रयास उत्कृष्ट होते हैं, तो नियति भी उन्हें पूरा करने में आपका सहयोग करती है। आपके प्रयास और नियति का सहयोग मिलकर ही सफलता रूपी चमत्कार को जन्म देता हैं यही सफलता का आयाम है। खेल युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान ने भी बालिकाओं को संबोधित किया और कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल एक या दो दिन की गतिविधि नहीं है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


