– ग्राम मनेपुरा में सीआरपीएफ के शहीद मुनेन्द्र कटारे की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 22 अप्रैल। देश की सेवा में लगे सीआरपीएफ के शहीद सिपाही मुनेन्द्र कटारे चुनाव ड्यूटी के दौरान उग्रवादियों की गोली लगने से शहीद हो गए थे। यह बात सीआरपीएफ ग्वालियर के डिप्टी कमाण्डेंट दिलावर सिंह ने शहीद के पैतृक गांव अटेर क्षेत्र के ग्राम मनेपुरा में शहीद स्मारक पर आयोजित सिपाही कटारे की पुण्यतिथि के अवसर पर कही।
उन्होंने बताया कि शहीद मुनेन्द्र कटारे का जन्म 1977 में ग्राम मनेपुरा में हुआ था। साल 1999 में वे सीआरपीएफ में भर्ती हुए। 21 अपै्रल 2001 को बीएसएफ की 125 बटालियन की टुकड़ी पर चुनाव ड्यूटी के दौरान आसाम के टोकराभागर गांव में उग्रवादियों ने हमला कर दिया। टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और कई उग्रवादियों को घायल कर दिया। इसी दरम्यान सिपाही मुनेन्द्र कटारे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत होगी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान शहीद मुनेन्द्र के पिता रामाधीन शर्मा एवं माता को सीआपीएफ की ओर से पुष्पहार पहनाकर एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अटेर जगन कुशवाह, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू, शहीद अनूप शर्मा के पिता रामशंकर शर्मा, रिटायर्ड कैप्टन बृजमोहन शर्मा, सेवानिवृत्त नायब सूबेदार बृह्मकिशोर कटारे, सतीश कटारे, माधवेन्द्र पुरोहित, प्रमोद कटारे, रामसेवक कटारे, पप्पू बौहरे, रमाकांत कटारे, अनुराग बौहरे, अरविंद कटारे, कल्लू बौहरे, रामवीर शर्मा, नीरज शर्मा, गुड्डू शर्मा दीनपुरा सहित सीआरपीएफ की टुकड़ी के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं अनेक ग्रामीणजनों ने शहदी मुनेन्द्र कटारे को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


