– सभी से जनगणना के लिए जनगणना पोर्टल पर जानकारी भरने की अपील की
भिण्ड, 21 अप्रैल। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जनगणना-2027 अंतर्गत स्व-गणना का फार्म भरा। इसके साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी जनगणना अंतर्गत स्व-गणना का फार्म भरा।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सभी अधिकारी/ कर्मचारियों से जनगणना-2027 अंतर्गत स्व-गणना का फार्म भरकर इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी स्व-गणना का फार्म भरने के लिए प्रेरित करने कहा। जिले के लिए नियुक्त जनगणना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आमजन अपनी सुविधानुसार जनगणना 2027 अंतर्गत 30 अप्रैल तक अपनी जानकारी पोर्टल पर स्वयं भर सकते हैं। उन्होंने डिजिटल स्व-गणना अभियान के तहत सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना फार्म अवश्य भरें तथा जब जनगणना की टीम घर-घर जानकारी लेने पहुंचे, तब उन्हें आवश्यक जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं।


