भिण्ड, 21 अप्रैल। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भिण्ड जिले में 23 चार्ज स्थलों पर (ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज पर) तृतीय फेज का मंगलवार को प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण को जिला स्तर पर प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर द्वारा संबंधित चार्ज अधिकारी के यहां नियत स्थल पर प्रशिक्षण शुरू हुआ जो तीन दिवस तक चलेगा।
प्रशिक्षण में नगर परिषद फूप एवं भिण्ड नगरीय तहसील का भिण्ड जिले के लिये जनगणना प्रभारी भानुप्रताप सिंह द्वारा अवलोकन किया गया एवं प्रशिक्षण के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया गया। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के तृतीय फेज के प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में जनगणना 2027 का परिचय, जनगणना के कानूनी पहलू, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका एवं कर्तव्य, जनगणना की नींव रखना, जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनाएं और परिभाषाएं एवं एचएलबी सीमाओं का जमीनी सत्यापन विधि और ले-आउट मैप की तैयारी करना तथा एचएलओ मोबाइल की स्टॉलेशन प्रक्रिया, अवलोकन और इसकी विशेषताएं आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण हेतु जिले में आयोजित तृतीय फेज के प्रशिक्षण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
Wednesday, April 22
BREAKING
- रूबी यादव बनीं राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन उज्जैन उपाध्यक्ष
- कलेक्टर ने जनगणना-2027 अंतर्गत भरा स्व-गणना पत्रक
- जनसुनवाई में 51 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- तृतीय फेज का प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण, स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
- नारी सशक्तिकरण की हर ऐतिहासिक पहल में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही : बघेल
- जिहादी मानसिकता और अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग
- निमंत्रण खाकर लौट रहे युवक की रास्ता रोककर गोली मारकर हत्या


