भिण्ड, 21 अप्रैल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में ‘जल संरक्षण और नारी : सशक्त भविष्य की आधारशिला’ विषय पर एक प्रेरणादायक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन और प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे के निर्देशन मे किया गया।
यह कार्यक्रम विश्व जल दिवस एवं विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण के महत्व के साथ-साथ नारी की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने बताया कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है और इसके संरक्षण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाएं जल प्रबंधन, संग्रहण और उपयोग में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में यह भी रेखांकित किया कि जल संकट का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है, क्योंकि जल संग्रहण की जिम्मेदारी अक्सर उन्हीं पर होती है। इसलिए जल संरक्षण के प्रयासों में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण आवश्यक है, जिससे समाज में समानता और सतत विकास को बढ़ावा मिल सके।कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के विचारों, अभिव्यक्ति शैली और विषय की गहराई का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा स्लोगन लेखन हमारा ग्रह हमारी शक्ति और जल संरक्षण एवं लैंगिक समानता पर लेखन कार्य किया गया। तथा जल संरक्षण जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में लैंगिक समानता और सतत विकास के महत्व को भी रेखांकित करने में सफल रहा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


