भिण्ड, 21 अप्रैल। मालनपुर क्षेत्र के गेहूं खरीदी केन्द्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिन्होंने स्लॉट बुकिंग, तौल व्यवस्था और भुगतान से जुड़ी अपनी परेशानियां उनके सामने रखीं।
पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खरीदी प्रक्रिया में सबसे पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जिनकी उपज कम है और जो आर्थिक रूप से अधिक निर्भर हैं, उन्हें समय पर राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने बड़े किसानों को भी भरोसा दिलाया कि वे बिल्कुल चिंता न करें, उनके गेहूं की खरीदी भी पूरी पारदर्शिता और क्रमबद्ध तरीके से की जाएगी।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक जानकारी के बहकावे में न आएं, विशेषकर स्लॉट बुकिंग को लेकर फैल रही गलत बातों पर ध्यान न दें। जिन किसानों के स्लॉट अभी तक बुक नहीं हुए हैं, उनके स्लॉट जल्द ही बुक कराए जाएंगे और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि वे उच्च अधिकारियों से चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया में आ रही सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे। उनका प्रयास है कि केन्द्र पर व्यवस्थाएं और अधिक सुचारू एवं पारदर्शी हों, ताकि किसानों को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके। निरीक्षण के दौरान सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह तोमर, विश्वनाथ सिंह, सुल्तान सिंह, जिला पंचायत सदस्य सामंत सिंह, सचिन शर्मा, नरेश पटसरिया, तहसीलदार सिंह बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
पूर्व विधायक के इस दौरे से किसानों में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला। साथ ही उन्होंने प्रशासन को भी स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों की सुविधा सर्वोपरि है और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


