भिण्ड, 21 अप्रैल। मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के पत्र 2 सितंबर 2024 के परिपालन में वर्तमान में भीषण गर्मी एवं मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का सुबह 8 बजे से 3 बजे तक आंशिक परिवर्तन किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड ने आदेशित किया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय सुबह 8 बजे, बच्चों के नाश्ता का समय 9 बजे, बच्चों के भोजन का समय 11 बजे तथा बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्र से छुट्टी दोपहर 12 बजे होगी। 12 बजे से 3 बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियों का संचालन पूर्ववत रहेगा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

