भिण्ड, 21 अप्रैल। जिले के अटेर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खड़ेरी का छोटापुरा में आग लगने से एक खेत में रखी तूरी जल कर रख हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी ज्ञानसिंह भदौरिया उम्र 55 साल निवासी ग्राम खड़ेरी का छोटापुरा ने पुलिस को बताया कि गत 16 अप्रैल को आरोपी राकेश शर्मा निवासी ग्राम महुआ का पुरा ने अपने खेत में रखी तूरी में आग लगा दी, जिसकी लपटें फरियादी के खेत में पहुंच गईं और आग लने उसकी एक लाख 50 हजार रुपए कीमती तूरी जल कर रखा हो गई।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


