भिण्ड, 21 अप्रैल। लहार क्षेत्र में लकड़ी माफिया अपने फायदे के चक्कर में चोरी छुपे अवैध रूप से हरे भरे पेड़ों की कटाई कराकर लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्राली एवं मिनी ट्रकों में भरकर सप्लाई करने में लगे हुए हैं। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लहार क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं।
मप्र सरकार एक ओर जहां लाखों रुपए खर्च कर पौधारोपण कराकर पर्यावरण को बचाने एवं हरियाली को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर लहार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हरे भरे पेड़ों की चोरी छुपे अवैध रूप से कटाई हो रही है। लकड़ी माफिया हरे भरे पेड़ों को काटकर उसकी लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली एवं ट्रक में भरकर आरा मशीनों पर ले जा रहे हैं। यदि लहार क्षेत्र में संचालित आरा मशीनों पर देखा जाए तो भारी तादाद में हरी लकड़ी के ढेर लगे दिखाई देंगे। आरा मशीनों पर प्रतिबंधित लकड़ी की चिराई भी बड़े पैमाने पर हो रही है। लोग बताते हैं कि दबोह में लकड़ी चिराई का कारोबार बड़े स्तर पर होता है और दबोह में लकड़ी की चिराई कर उत्तर प्रदेश पहुंचाई जाती है। लहार क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की कटाई के प्रति वन विभाग के अधिकारी शिथिल बने हुए है। हरे भरे पेड़ों की कटाई के प्रति वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

