– कलेक्टर ने जिला एवं खण्ड स्तरीय समितियों का किया गठन
भिण्ड, 20 अप्रैल। सामाजिक कुरीति बाल विवाह के विरोध में वातावरण निर्माण के उद्देश्य से अक्षय तृतीया 20 अप्रैल के पश्चात विवाह मुहूर्तों के अवसरों को केन्द्रित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने इस वर्ष भी होने वाले विवाह, सामूहिक विवाह एवं अक्षय तृतीया 20 अप्रैल विवाह मुहूर्तों के अवसर पर बाल विवाह रोकने हेतु एवं बाल विवाह के प्रकरण पाए जाने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने हेतु जिला एवं खण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया है। जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति के लिए अपर कलेक्टर भिण्ड एलके पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान, एएसपी भिण्ड संजीव पाठक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड तथा खण्ड स्तरीय समिति भिण्ड के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड अखिलेश शर्मा, सीएसपी भिण्ड, तहसीलदार भिण्ड, सिविल सर्जन भिण्ड डॉ. आरएस राजौरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड, प्रभारी परियोजना अधिकरी एबावि परियोजना भिण्ड शहरी एवं भिण्ड ग्रामीण की नियुक्ति की गई है।
उधर खण्ड स्तरीय समिति गोहद के लिए एसडीएम गोहद, एसडीओपी गोहद, तहसीलदार गोहद, खण्ड चिकित्सा अधिकारी गोहद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद, परियोजना अधिकारी एबावि परियोजना गोहद, परियोजना अधिकारी एबावि परियोजना मौ तथा खण्ड स्तरीय समिति मेहगांव के लिए एसडीएम मेहगांव, एसडीओपी मेहगांव, तहसीलदार मेहगांव, खण्ड चिकित्सा अधिकारी मेहगांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव, परियोजना अधिकारी एबावि परियोजना मेहगांव, परियोजना अधिकारी एबावि परियोजना गोरमी को दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार खण्ड स्तरीय समिति अटेर के लिए एसडीएम अटेर शिवांगी अग्रवाल, एसडीओपी अटेर, नायब तहसीलदार अटेर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अटेर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अटेर, परियोजना अधिकारी एबावि परियोजना अटेर, परियोजना अधिकारी एबावि परियोजना बरोही तथा खण्ड स्तरीय समिति लहार के लिए एसडीएम लहार, एसडीओपी लहार, तहसीलदार लहार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी लहार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार, प्रभारी परियोजना अधिकारी एबावि परियोजना लहार एवं खण्ड स्तरीय समिति रौन के लिए एसडीएम लहार, एसडीओपी लहार, तहसीलदार रौन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी रौन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रौन, प्रभारी परियोजना अधिकारी एबावि परियोजना रौन को नियुक्त किया है।

