भिण्ड, 19 अप्रैल। जिले के दंदरौआधाम में 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में निव्याबंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 17 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पं. रामलखन कटारे, रामकुमार कटारे, अरविंद शर्मा एवं देवेश शास्त्री द्वारा हिन्दू रीति रिवाज के साथ 17 जोड़ों का विवाह विधि विधान से संपन्न करवाया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से वर-वधु को उपहार दान दिया गया। दोनों पक्षों को भोजन देकर विवाह कार्यक्रम संपूर्ण किया गया।
इस दौरान 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने कहा कि बेटियां दो कुलों को लेकर चलती है। इसलिए उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आज हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं। माता-पिता को उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। बेटों की तरह बेटियां भी अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समाज के भागीरथ बंधुओं द्वारा समाज हित में एक सार्थक सोच व अंगद कदम हैं। सामूहिक विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं हैं अपितु इसके प्रभाव व समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है। वहीं विवाह सम्मेलन में कन्या पक्ष को दहेज जैसी कुप्रथा से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों के माध्यम से वर पक्ष एवं बधु पक्ष दोनों ही पक्ष अपव्यय से बचते हैं।
वैवाहिक सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि किसी असहाय परिवार की कन्या का विवाह करानें से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है। इस अवसर पर रामबरन पुजारी, समाजसेवी कल्पना सोनी, डॉ. ओम पचौरी, प्रदीप राणा, संदीप राणा, मोनू तोमर, कपिल भारद्वाज, छक्की सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इनका हुआ पाणिग्रहण
इस मौके पर परिणय बंधन में बंधे बृजेश गौड़ संग कृष्णा गौड़, राजसिंह परिहार संग रजनी परिहार, विक्की परिहार संग संजना परिहार, जुगल विश्वकर्मा संग भारती विश्वकर्मा, शैलेन्द्र जाटव संग कविता जाटव, अक्षय नामा संग संगम नामदेव, भरत गोस्वामी संग कंचन गोस्वामी, विवेक परिहार संग किरन परिहार, उपेन्द्र माहौर संग पुष्पा माहौर, सचिन गौड़ संग पायल गौड़, गोविंद शाक्य संग अंजली शाक्य, नरेश गौड़ संग दीप्ति गौड़, संतोष नामदेव संग शीतल नामदेव, श्याम गोस्वामी संग रितु गोस्वामी, जुगनेश जाटव संग पल्लवी जाटव, अनिल शाक्य संग शिल्पा शाक्य, भूपेन्द्र जाटव संग बुलबुल जाटव सहित 17 जोड़ों को 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने मंगलमय एवं सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
Saturday, June 27
BREAKING
- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू


