भिण्ड, 17 अप्रैल। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डायवर्सन रोड पर नाला निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह निर्माण कार्य भारौली तिराहा से लहार रोड चौराहे तक किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 2.50 करोड़ रुपए है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा विधि-विधान से पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह नाला निर्माण कार्य क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा तथा बरसात के समय होने वाली जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास की यह गति बनी रहेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


