– मानवता परिवार एवं बांके बिहारी सेवा समिति का सराहनीय प्रयास
भिण्ड, 17 अप्रैल। मानवता परिवार एवं बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा आगामी 21 अप्रैल को होने वाले इस विवाह में पिता के साए के बिना मां पर आए आर्थिक दायित्व को देखते हुए एक निर्धन कन्या के विवाह हेतु आवश्यक उपहार भेंट किए गए। इसमें समिति के सदस्यों ने मिलकर सहयोग प्रदान किया।
समिति द्वारा अलमारी, पलंग, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, गद्दा-तकिया, कुर्सी-टेबल, साड़ियां, कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक उपहार कन्या की मां को प्रदान किए गए। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वालों में रानू ठाकुर, बबलू सिंधी, राहुल शर्मा, रवि सोनी, राजेश शिवहरे, पांडे जी, दीपक चावला, रोमा शर्मा, रेखा तोमर, नवीन जैन, अमित जैन, कामता प्रसाद शिवहरे, सुदीप सक्सेना, ज्योति जोशी, सुधीर शुक्ला, माधवी चौधरी, अनुज राजावत, सोनल जैन, पूजा शर्मा आदि शामिल है। लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग से एक बिटिया के नए जीवन की शुरुआत सुखद एवं सम्मानपूर्वक हो सकेगी।


