– नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारी भयभीत
भिण्ड, 17 अप्रैल। नगर परिषद मेहगांव और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में भय व्याप्त है।
नगर परिषद सीएमओ महेश पुरोहित ने बताया कि मेहगांव हाट बाजार मौ रोड पर आए दिन दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिसकी कई शिकायतें नगर परिषद कार्यालय में आ चुकी है। नोटिस एवें मुनादी के माध्यम से कई बार सूचना देने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शुक्रवार को मेहगांव पुलिस बल के साथ नगर परिषद सीएमओ महेश पुरोहित अपने दलबल के साथ हाट बाजर में दुकानों के सामने अतिक्रमण करने वालों का सामान हटवाया एवं समस्त दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि आगे से किसी ने भी सड़क पर अतिक्रमण किया तो वैधानिक कार्रवाई होगी। इस मौके पर नगर परिषद के इंजीनियर अनुराग गुप्ता, प्रशांत दीक्षित, कौशल शर्मा, गजराज सिंह, रामू गुर्जर और पुलिस बल साथ रहा।


