भिण्ड, 17 अप्रैल। सीएम राइज स्कूल गोहद में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को एसडीएम गोहद द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थित कर्मचारियों की भागीदारी एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
एसडीएम ने प्रशिक्षण में उपस्थित सुपर वाईजर एवं प्रगणकों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रशिक्षण सामग्री, फार्म भरने की प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि एवं तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान बताई गई प्रक्रिया का गंभीरता से अध्ययन करें तथा फील्ड में कार्य करते समय शुद्धता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनगणना कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो एवं प्रत्येक स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए। प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने एवं शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
अंत में एसडीएम ने कहा कि जनगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें।
Thursday, June 18
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


