भिण्ड, 17 अप्रैल। अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इसी क्रम में गोहद की होनहार छात्रा प्रियांशी तोमर ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियांशी ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर 96.6 प्रतिशत का शानदार स्कोर खड़ा किया है।
स्व. अरविंद सिंह तोमर एवं रीता तोमर की सुपुत्री प्रियांशी ने अपनी इस सफलता से साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो कोई भी बाधा राह नहीं रोक सकती। उनके शानदार अंकों का विवरण इस प्रकार है- गणित में 99, अंग्रेजी में 98, विज्ञान में 97, हिन्दी में 95, संस्कृत में 94, सामाजिक विज्ञान में 88। विशेष बात यह है कि प्रियांशी ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। प्रियांशी की इस उपलब्धि पर उनकी मां रीता तोमर एवं समस्त परिजनों ने खुशी जाहिर की है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए गोहद वासियों और शुभचिंतकों ने प्रियांशी के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
Friday, April 17
BREAKING
- स्टैनफोर्ड के कोड इन प्लेस 2026 में आदित्य का चयन
- विधायक ने 2.50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
- 28 लाख कीमती 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
- डंपर के टायर में हवा भरते समय कम्प्रेशर फटा, दुकानदार घायल
- खड़ी स्कूल बस से टकराई कार, एक छात्र सहित 6 लोग घायल
- मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त
- मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
- निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट


