भिण्ड, 17 अप्रैल। मौ नगर के द्वारिकापुरी वार्ड क्र.13 निवासी प्रिंस राठौर पुत्र दिनेश राठौर और आकाश राठौर पुत्र प्रमोद राठौर ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में प्रिंस राठौर ने 97 प्रतिशत और आकाश राठौर ने 87 प्रतिशत अंक लाकर मौ के राठौर समाज को गौरवान्वित किया है और समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। दोनों मेधावी छात्रों को राठौर समाज मौ की ओर से सरस्वती शिक्षा इंस्टीट्यूट के संचालक जगदीश राठौर ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है। छात्र प्रिंस राठौर ने बताया कि हर बच्चे को शिक्षित होना आवश्यक है। मेधावी छात्रों को सम्मानित कर सुआशीष देने वालों में राठौर समाज के अध्यक्ष तेजपाल सिंह राठौर, दशरथ सिंह राठौर, रमेश राठौर, जगदीश राठौर शिक्षक, तेजसिंह राठौर, विजय सिंह राठौर, गिरजाशंकर राठौर, गिर्राज राठौर आदि शामिल हैं।
Friday, April 17
BREAKING
- स्टैनफोर्ड के कोड इन प्लेस 2026 में आदित्य का चयन
- विधायक ने 2.50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
- 28 लाख कीमती 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
- डंपर के टायर में हवा भरते समय कम्प्रेशर फटा, दुकानदार घायल
- खड़ी स्कूल बस से टकराई कार, एक छात्र सहित 6 लोग घायल
- मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त
- मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
- निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट


