भिण्ड, 17 अप्रैल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र द्वारा घोषित हाईस्कूल की परीक्षा में पीएम केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड के छात्र विष्णु मिश्रा पुत्र रामानंद मिश्रा निवासी ग्राम मेहदौली 93 प्रतिशत अंक हांसिल कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने ने अपनी लगन और निष्ठापूर्वक नियमित शिक्षा ग्रहण करते हुए इसका श्रैय अपने गुरुजनों को दिया है, जिनके दिशानिर्देश के तहत अपनी तैयारी की जिसके परिणाम स्वरूप 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की।
ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 19 को
भिण्ड। जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड ने बताया है कि आयुक्त अनुसूचित जाति विकास मप्र भोपाल के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एक बजे तक आयोजित की जाना है। उक्त परीक्षा हेतु विद्यार्थी अपने-अपने प्रवेश पत्र एमपीटास पोर्टल पर 19 अप्रैल परीक्षा दिनांक तक निकाल सकते हैं।


