– मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में नहीं करने पर की गई कार्रवाई
भिण्ड, 17 अप्रैल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह सिंह चौहान ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को 30 ग्राम पंचायतों के सचिव/ ग्राम रोजगार सहायक का तीन-तीन दिवस का वेतन काटने निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि मनरेगा योजनांतर्गत सक्रिय जॉबकार्ड धारियों की ई-केवाईसी कराए जाने हेतु विगत 3 माह से लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। यह कार्य आज तक ग्राम ख़ूजा, सिकरीजागीर, पचेरा, रायपुरा, लालपुरा, बकनासा, तेजपुरा, कतरौल, कोषड़, मानपुरा, महुआ, लहारा, सुहांस, छान, कचनाव खुर्द, बरेई, पृथ्वीपुरा, जगनपुरा, जवासा, खेरिया जल्लू, दुल्हागन, गिंगरखी, राहली बेहड़, बड़पुरा, बिजपुरा, छिदी, अकलोनी, परियाया, कनीपुरा, टीकरी परोछा के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया गया है। फलस्वरूप यह अप्रिय स्थिति निर्मित हुई है। भिण्ड जिला प्रदेश के समस्त जिलों में अंतिम स्थान पर प्रदर्शित हो रहा है। संबंधित सचिव, ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अपनी सेवा शर्तों के अनुरूप मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समय सीमा में नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में संबधित सचिव, ग्राम रोजगार सहायक के 3 दिवस का वेतन काटते हुए कार्यालय जिला पंचायत भिण्ड को अवगत कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही लंबित ई-केवाईसी 19 अप्रैल के पूर्व शत्र-प्रतिशत नहीं करने वाले सचिव, ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव कार्यालय जिला पंचायत भिण्ड को भिजवाना सुनिश्चित करें।

