– परीक्षा संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के लिए परीक्षा केन्द्राध्यक्ष नियुक्त
भिण्ड, 17 अप्रैल। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के आयोजन 26 अप्रैल (प्रथम सत्र 10 से 12 एवं द्वितीय सत्र 2.15 से 4.15 बजे तक) के संचालन हेतु कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने परीक्षा केन्द्रों के लिए परीक्षा केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
जिसमें केन्द्र क्र.24/1 शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक लश्कर रोड भिण्ड के लिए पूरन सिंह चौहान, केन्द्र क्र.24/2 शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड के लिए रामअवधेश शर्मा, केन्द्र क्र.24/3 शा. मलबा कन्या उमावि भिण्ड के लिए स्नेहलता भदौरिया, केन्द्र क्र.24/4 आईपीएस अकेडमी कीरतपुरा बाईपास रोड भिण्ड के लिए डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, केन्द्र क्र.24/5 पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड के लिए अजय कुमार सक्सेना, केन्द्र क्र.24/6 जैन कॉलेज वाटर वर्क्स रोड भिण्ड के लिए डॉ. अतुल श्रीवास्तव जैन को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उक्त केन्द्राध्यक्ष राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की समस्त कार्रवाई लोकसेवा आयोग के निर्देशानुसार करेंगे। संचार माध्यमों के बढ़ते प्रयोग से यह संभावित है कि अभ्यर्थी इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं जूते-मौजे, कपड़ों में छुपाकर परीक्षा केन्द्र के भीतर न लाएं और उसका न उपयोग करें। इसे रोकने की दृष्टि से जूते-मौजे आदि को पहनकर केन्द्र में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वर्जित वस्तुओं एवं वीक्षकों के लिए जो निर्देश दिए गए हैं, उनका कड़ाई से पालन किया जाए।
उक्त परीक्षा निर्विघ्न सुव्यवस्थित एवं शुचिता पूर्ण संपन्न हो इसके लिए आयोग द्वारा नवीन प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी सर्विलेंस वायोमेट्रिक फ्रिस्किंग एवं वीओआईपी की व्यवस्था लागू की जाना है। इस हेतु आयोग इन्दौर के पत्र 10 अप्रैल 2026 से निर्देशित किया गया है, चयनित एजेंसी इनोवेसन इण्डिया लिमेटेड देहली को नवीन प्रकिया के कार्य हेतु नियत किया गया है, इस हेतु संबंधित एजेंसी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों से संपर्क करते हुए नवीन प्रकिया को लागू करेंगी। इस प्रक्रिया के अंतर्गत समस्त केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा के 90 मिनिट पूर्व अनिवार्य रूप से प्रवेश दिया जाना है।

