– खाद्य सुरक्षा जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
भिण्ड, 16 अप्रैल। खाद्य सुरक्षा जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, एसडीओपी अटेर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्यगण मौजूद थे।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि अभी गर्मी एवं शादी समारोह का सीजन चल रहा है। उन्होंने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं जाकर वहां परीक्षण कर से पल लें और गलत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। मैरिज गार्डन, होटलों में विशेष तौर पर चैकिंग अभियान चलाया जाए और साथ में यह देखें कि कि कहीं रंगयुक्त पदार्थों का सेवन तो नहीं हो रहा है। इस समय गर्मी का सीजन चल रहा है इसलिए यह ध्यान रखा जाए कि मिलावटी खाद्य पदार्थों को खाने से कोई भी व्यक्ति बीमार न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में खाद्य अधिकारी भिण्ड द्वारा बताया गया कि मैरिज गार्डन, होटलो में रंगयुक्त पदार्थों का सेवन न किया जाए एवं दुकानदारों को समझाइश देकर उन्हें बताया जाए कि कलर का प्रयोग खाद्य पदार्थों में न किया जाए।


