भिण्ड, 16 अप्रैल। पोषण दिवस पखवाड़े के आठवे संस्करण में लहार नगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण संस्करण कार्यक्रम आयोजित कर पोषण प्रदर्शनी लगाई। परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला बाल विकाश लहार ज्योति तोमर एवं शहरी नगर लहार शीलू राजावत सुपर वाइजर की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं व शिशुओं की सुरक्षा के लिए उचित पोषण आहार के महत्व के बारे में संदेश दिया और पोषण आहार बनाकर भी प्रस्तुत किया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता कुशवाह वार्ड क्र.9/2, शैली श्रीवास्तव वार्ड क्र.8/2, सुनीता श्रीवास्तव वार्ड क्र.8/1 एवं सहायिका रीना राजावत, नीलम कुशवाह, लक्ष्मी राजावत के अलावा गर्भवती, धात्री एवं सामान्य महिलाएं, बच्चे बच्चियां उपस्थित रहे।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


