– शा. उमावि सर्वा का रिजल्ट रहा शानदार
भिण्ड, 16 अप्रैल। बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्वा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। सर्वा विद्यालय के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में बच्चों के साथ बच्चियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं की मैथ संकाय छात्रा मुस्कान बाथम ने 85.2 प्रतिशत अंक लाकर, कक्षा 12वीं से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा दसवीं के छात्र राज श्रीवास ने 87 प्रतिशत अंक लाकर कक्षा दसवीं से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थी पूजा तोमर 78.4, चंचल भदौरिया 73.4, मनु तोमर 78.2, तनु तोमर 78, नमित कुशवाह 76.8, मनोज सिंह 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा कक्षा 10वीं के छात्र सिया तोमर 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कक्षा दसवीं से विद्यालय में दूसरा स्थान और कृष्णा सिंह तोमर 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कक्षा दसवीं से विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए सर्वा शा. उमावि का नाम रोशन किया।
सर्वा शा. उमावि के प्राचार्य एके तोमर ने अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जब स्कूल के विद्यार्थियों से बात की गई तो अच्छे अंक लाने पर विद्यार्थियों के चेहरो पर अलग ही मुस्कान दिखाई पड़ रही थी, जब स्कूल के टॉपरो और अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों से भविष्य की चर्चा की तो किसी ने डॉक्टर, किसी ने इंजीनियर बनने और किसी विद्यार्थी ने आर्मी फोर्स में जाने की इच्छा जाहिर की।


