भिण्ड, 16 अप्रैल। रविन्द्र नाथ टैगोर उमावि फूप के संचालक ओपी शर्मा ने हायर सेकेण्ड्री व हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि व शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय में अध्यनरत छात्र दीपेन्द्र सिंह भदौरिया, कृष्णवीर सिंह भदौरिया निवासी भदाकुर ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, मौलिक शर्मा पुत्री आकेन्द्र शर्मा निवासी वार्ड क्र.2 फूफ 89 प्रतिशत अंक, इसी क्रम में अनुष्का शर्मा पुत्री केशव शर्मा, राधिका पुत्री राजवीर सिंह, छवि पुत्री कोमल सिंह, साक्षी शर्मा पुत्री सूर्यप्रकाश शर्मा आदि छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं में 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के संचालक ओपी शर्मा एवं प्राचार्य केके शर्मा ने पुष्पहार पहनाकर व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


