भिण्ड, 15 अप्रैल। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भिण्ड जिले में 11 चार्ज स्थलों पर (ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज पर) द्वितीय फेज का बुधवार को प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसको जिला स्तर पर प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर द्वारा संबंधित चार्ज अधिकारी के यहां नियत स्थल पर प्रशिक्षण शुरू हुआ जो तीन दिवस तक चलेगा।
उक्त प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित किया गया। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के द्वितीय फेज के प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में जनगणना 2027 का परिचय, जनगणना के कानूनी पहलू, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका एवं कर्तव्य, जनगणना की नींव रखना, जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनाएं और परिभाषाएं एवं एचएलबी सीमाओं का जमीनी सत्यापन विधि और ले आउट मैप की तैयारी करना तथा एचएलओ मोबाइल की स्टॉलेशन प्रक्रिया अवलोकन और इसकी विशेषताएं आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण हेतु जिले में आयोजित द्वितीय फेज के प्रशिक्षण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


