– आधा सैकड़ा लोगों का हुआ परीक्षण
भिण्ड, 14 अप्रैल। शहर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा के निर्देश पर संगठन की जिला प्रभारी सुमन चतुर्वेदी ने महिला कार्यकारणी के साथ मिलकर दंत चिकित्सकों के सहयोग से मुंह और दांतों की बीमारियों के निवारण के लिए नि:शुल्क परामर्श शिक्षक लगाया गया।
इस शिविर में डॉ. अतुल शर्मा और डॉ. नागेंद्र अरले ने महिलाओं और बच्चों में बढ़ती हुई कैविटी, दांतों की ओर मुंह की बीमारियों को लेकर उचित परामर्श दिया। शिविर में शारदा देवी राठौर, ममता देवी, सुमन त्रिपाठी, महिमा शर्मा, संगठन की महिलाओं ने भाग लिया।


