– राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह सेंगर ने सभी से की अपील
भिण्ड, 14 अप्रैल। अटेर विधानसभा अंतर्गत ग्राम कल्याणपुरा में पूर्व सैनिक हरिदास दैपुरिया की पत्नी की एक साल पहले हत्या हो गई और जेवर नगदी चला गया। एक साल से भिण्ड पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित वृद्ध सैनिक इस बीच काफी परेशान रहे, उनके बेटे को हार्ट अटैक आया, उसके इलाज में लगे रहे, अब वापिस आकर सैनिक संगठनों से मिले और अपनी आवाज को बुलंद किया।
इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन के जिला संयोजक सुनील फौजी ने बताया कि सभी सैनिक संगठनों के पदाधिकारी इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं। इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह सेंगर भी भिण्ड पहुंच रहे हैं, उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है। पीड़ित सैनिक के परिवार जनों के अलावा आईवीओ के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष भिण्ड सूबेदार मेजर शिवबहादुर भदौरिया, सैनिक कल्याण संघ के ग्वालियर अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामअवतार सिंह परमार, पूर्व सैनिक कल्याण सेवा संघ ग्वालियर अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भदौरिया, इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ग्वालियर अध्यक्ष कैप्टन अर्जुन यादव, ग्वालियर नगर निगम पार्षद पूर्व सैनिक बलबीर सिंह तोमर, जाबांज सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ब्लॉक अध्यक्ष गोहद महेश करारिया, लहार अध्यक्ष सूबेदार बसंत सिंह साहब, अर्ध सैनिक कल्याण संघ भिण्ड अध्यक्ष असिस्टेंट कमाण्डेंट गंगासिंह राजावत, कैप्टन कालीचरण शर्मा, सूबेदार राजेश शर्मा, संजय भदौरिया, सतेन्द्र सिंह भदौरिया, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, मोनू भदौरिया बिजोरा, बलबीर लोधी, सूबेदार मुन्ना लाल यादव, सूबेदार जितेंद्र सिंह तोमर, संजय यादव, धर्मेन्द्र सिंह तोमर सर्वा, सूबेदार अनंतराम प्रजापति, सूबेदार रामदत्त शुक्ला, जनक सिंह जाटव, धर्मेन्द्र सिंह तोमर, राजेश सिंह राजावत, पूरन सिंह चौहान, अरुण शर्मा, कैलाश सिंह भदौरिया सांकरी, राजवीर सिंह तोमर, सूबेदार मेजर रामपाल सिंह, सूबेदार मेजर परम सिंह साहब, कैप्टन विशाल सिंह भदौरिया जामपुरा ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों से 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे सभी पूर्व सैनिकों से भाग लेने की अपील की है।

