भिण्ड, 14 अप्रैल। सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने हेतु पात्र लाभार्थियों को श्रवण यंत्र एवं 2 बैटरी ऑपरेटेड ट्राई साइकिल वितरित की गईं।
इस दौरान कहा गया कि इस प्रकार की गतिविधियां जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कंपनी का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास में भी सक्रिय योगदान देना है। इस अवसर पर कंपनी के प्रेसिडेंट एके गोयल, जीएम एचआर एनएमक्यू शम्सी, अरुणेश भदौरिया, डॉ. राजेश शाक्य, डॉ. सूरज पाल, प्रिया सिंह, रेनू राजावत, एडमिन मैनेजर महेन्द्र सिंह, सुरक्षा अधिकारी अभिषेक पांडेय, सिक्योरिटी इंचार्ज रामरतन सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल को उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


