📝दीपक चौधरी 📞9826231755
भिण्ड, 13 अप्रैल। भारतीय जनता युवामोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह विष्णु का भिण्ड शहर में भव्य स्वागत किया गया है। वहीं मेहगांव नगर में आलोक शुक्ला, विकास गुप्ता, जनपद अध्यक्ष मेहगांव अशोक जाटव, रामवरन पचौरी लालपुरा, तिवारी गिजुर्रा, मनोज कुमार जैन पीए के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भिण्ड चौराहा पर स्वागत किया गया।
पुराना सराफा भिण्ड में आशीष कुमार जैन के नेतृत्व में मनोज कुमार जैन विच्छु, सदर बाजार में राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, आनन्द सोनी, जवाहर लाल जैन, प्रहलाद शर्मा, सतीश कुमार जैन, सोनू कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, जयेन्द्र सिंह तोमर पप्पू आदि कार्यकर्ताओं ने फूल माला शॉल श्रीफल से स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वप्रताप सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता का प्रतिदिन सहयोग करूंगा।


