Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » जल संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है : कलेक्टर

जल संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है : कलेक्टर

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 13, 2026

-समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आज होंगी ग्रामसभाएं

भिण्ड, 13 अप्रैल। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम हेल्पलाइन पर विशेष फोकस किया। विभागवार लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा के बाद उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। अधिक दिनों से लंबित शिकायतों को शिकायतकर्ता से बातचीत कर समाधान करें। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पिछले वर्ष के सभी अपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी भवनों पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं। जहां पहले से रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे हैं, वहां छतों की सफाई सुनिश्चित करें ताकि पाईप में कचरा न फंसे। नोडल अधिकारी को प्रगति के आधार पर कार्य करवाने और लापरवाहों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ई-केवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ई-केवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
हर घर तक पहुंचे शुद्ध पानी
गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद के सीईओ और पीएचई विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। खराब हैंडपंपों, टूटी हुई एवं ब्लॉक पाईप लाईन की तत्काल मरम्मत कराएं, ताकि घर-घर तक पानी निर्बाध रूप से पहुंच सके और कोई शिकायत न आए तथा लोगों को पानी के लिए दूर न जाना पड़े। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि पानी की नियमित टेस्टिंग हो। क्वालिटी चेक करते रहें। साफ-सुथरा शुद्ध पानी हर घर तक पहुंचे। किसी प्रकार की खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौसमी बीमारियों के मद्देनजर तैयारियां पर्याप्त रखें
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों के मद्देनजर तैयारियां पर्याप्त रखें। गर्मी के मद्देनजर हीटवेव, लू ताप जैसी मौसमी बीमारियों के बढ़ने की संभावना भी अधिक हो जाती है, ऐसे में चिकित्सा विभाग अपनी सभी तैयारियां सजग रखते हुए आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं। साथ ही मौसम जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय, एडवाइजरी जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पर्याप्त दवा भण्डार रखने एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां करें पूर्ण
14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में एसडीएम भिण्ड एवं सीएमओ भिण्ड से जानकारी ली एवं सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जाना है, जिसमें पोषण पखवाड़ा विषय पर भी चर्चा कर लोगों को जानकारी दी जाए।

Post Views: 59
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640303
Views Today : 1155
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.