भिण्ड, 13 अप्रैल। राजस्थान से लापता हुई महिला को भिण्ड पुलिस ने एण्डोरी थाना क्षेत्रांर्गत ग्राम बेस का पुरा भानपुरा से सकुशल दतस्याब कर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान ग्राम सेमरपुरा थाना मासलपुर जिला करौली निवासी रामसिंह कुशवाह की पत्नी लापता हो गई थी। एण्डोरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला को ग्राम बेस का पुरा भानपुरा में देखा गया है। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सकुशल दस्तयाब कर इस संबंध में दर्ज इवेंट आईडी 07262 के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद राजस्थान पुलिस एवं परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। महिला को पुलिस स्टाफ ज्ञान सिंह, रोहित सिंह एवं एफआरवी 21 के पायलट विजय सिंह रस्तोगी की मौजूदगी में विधिवत रूप से उनके पुत्र अनिकेश तथा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की तत्परता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


