भिण्ड, 13 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मौ मण्डल के ग्राम नरुआपुरा अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।
यह अभियान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के आव्हान पर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाकर परिसर को स्वच्छ किया और लोगों से भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जिला आईटी प्रभारी भाजपा रामू कुशवाह, पार्षद सुल्तान मौर्य, रामकेश गुर्जर, छोटू जाटव एवं नरेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अंबेडकर जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने का अवसर है। इस मौके पर उपस्थित जनों ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा मण्डल लहार धूमधाम से मनाएगी डॉ. अम्बेडकर की जयंती
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती लहार नगर के सरयू गार्डन में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के निर्देशन में मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी। मण्डल महामंत्री संजीव चौधरी बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सभी मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी, जिसमें लहार मंडल के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहकर संविधान निर्माता की जयंती मनाएं एवं अपनी उपस्थिति सुनियोजित कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


