– बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर माकपा ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
भिण्ड, 13 अप्रैल। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर माकपा ने एसडीओपी कार्यालय गोहद धरना प्रदर्शन कर आरक्षक को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर माकपा नेता प्रेमनारायण माहौर ने बताया कि दलित उत्पीड़न और चोरियों की घटनाएं गोहद अनुभाग में कम होने का नाम नहीं ले रही हैं पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय है, थाना स्तर पर कोई सुनने तैयार नहीं है, जनता में पुलिस की धींगामस्ती से आक्रोश बढ़ रहा है, जबकि भिण्ड एसपी द्वारा थाना प्रभारी एवं एसडीओपी की बैठक में गुण्डे बदमाशों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए, परंतु थाना स्तर पर भिण्ड एसपी के आदेश का शायद कोई असर नहीं पड़ा। बरोना गाव में सरेआम गुंडागर्दी हो चुकी है, दलित उत्पीड़न की घटना हुई, महिला की घर में घुसकर मारपीट की गई, उसे जख्मी कर दिया गया, एण्डोरी पुलिस ने अभी तक कायमी नहीं की है। देवेन्द्र शर्मा पर जनता की आवाज उठाने पर झूठा केश दर्ज कर दिया गया। मालनपुर में सुनील के साथ गुण्डों ने रोड पर हाथापाई की उस पर सज्ञान नहीं लिया गया। महिलाएं, बालिकाएं सुरक्षित नहीं है। गैस सिलेण्डर की ब्लेकमैलिग चल रही है, गश्त विल्कुल नहीं है, कानून का राज खत्म सा लगता है, कानून व्यवस्था सुधारी जाने, दलित उत्पीड़न रोके जाने तथा गुण्डों पर कायमी किए जाने की मांग की।
सभा को दलित शोषण मुक्ति मच के नेता रामबाबू जाटव, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश महासचिव प्रीति सिंह, किसान नेता राजेश शर्मा, माकपा जिला समिति सदस्य राजेन्द्र कुशवाह ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने पुलिस कार्यप्रणाली की जमकर आलोचना की और पुलिस को चेतावनी दी कि गुण्डे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन कारियों को माकपा जिला सचिव ओपी बाथम, नौजवान सभा नेता भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, महिला समिति की नेता शोभा माहौर, मालनपुर के किसान नेता बीरेन्द्र कुशवाह, सीटू नेता उदय सिंह श्रीवास, कोली जाग्रति मच के प्रदेश मत्री मोतीराम माहौर ने भी संबोधित किया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि नारायणी बाई के हमलावरों पर कायमी करने, मालनपुर में सुनील पर हमला करने वालों पर कार्रवाई करने, गोहद में राजू की दुकान में आग लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई तथा अग्नि पीड़ित को मुआवजा देने, गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी रोकने, पुलिस गश्त तेज करने, चोरियों पर रोक लगाने के अलावा जुआ, सट्टा, नशाखोरी पर पावंदी की जाए। इस मौके पर रामदास माहौर, देवाराम कुशवाह, मेहबूब, जगदीश माहौर, कल्लू, आशाराम, रामदास वर्मा, गुड्डी बाई, सरोज, राधादेवी जाटव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


