-विद्यार्थी एमपीटास पोर्टल पर निकाल सकते हैं प्रवेश पत्र
भिण्ड, 13 अप्रैल। जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग भिण्ड ने बताया है कि आयुक्त अनुसूचित जाति विकास मप्र भोपाल के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एक बजे तक आयोजित की जाना है। उक्त परीक्षा हेतु विद्यार्थी अपने-अपने प्रवेश पत्र एमपीटास पोर्टल पर 19 अप्रैल परीक्षा दिनांक तक निकाल सकते हैं।

