– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा से सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर सहित प्रदेश भर की लाड़ली बहनाओं के खातों में राशि अंतरित की
ग्वालियर, 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 867 लाड़ली बहनों के खातों में रविवार को 44 करोड़ 80 लाख 38 हजार रुपए से अधिक धनराशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित हुए महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के माध्यम से ग्वालियर जिले की लाड़ली बहनाओं सहित प्रदेश भर की लगभग 1.25 करोड़ लाड़ली बहनाओं के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 35 वीं किश्त के रूप में कुल 1836 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की। ग्वालियर जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित अन्य स्थानों पर वेबकास्टिंग के जरिए लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उदबोधन सुना। साथ ही लाड़ली बहना योजना की 35वी किस्त खातों में आने पर अपनी खुशियां साझा कीं। लाड़ली बहनाओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार भी जताया।

