भिण्ड, 11 अप्रैल। नेत्रहीन जीवनश्री अपने आंखों के सफल ऑपरेशन से बहुत खुश हुई, काफी लंबे अरसे से नेत्र ज्योति के अभाव में जीवन की दैनिक क्रियाओं के अस्त-व्यस्त हो जाने से काफी परेशानी का सामना करने पर विवश थीं।
जीवनश्री पत्नी रामनरेश शर्मा निवासी ग्राम बघौरा उम्र 70 साल आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर होने की पीड़ा का दंश लंबे समय से सहन कर रही थी, मोतियाबिंद से पीड़ित होने के कारण अंधत्व जैसा जीवन जी रही थी, उन्होंने जिला चिकित्सालय में अपने सहयोगियों के साथ जाकर नेत्र परीक्षण कराया, उनका परीक्षण नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात उपाध्याय द्वारा किया गया।
परीक्षण उपरांत उन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिला चिकित्सालय में उनका सफलता पूर्वक मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात उपाध्याय, नेत्र सहायक नरेन्द्र मिश्रा एवं नर्सिंग ऑफीसर भाग्यश्री व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। आपरेशन के पश्चात उन्हें पुन: स्पष्ट दिखाई देने लगा, इस सफल आपरेशन उपचार के लिए उन्होंने भिण्ड नेत्र विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सहित जिला चिकित्सालय की पूरी टीम को उत्कृष्ट एवं मित्रवत चिकित्सा सेवा के लिए बधाई व्यक्त कीं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


