– पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 11 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भिण्ड ग्रामीण परियोजना के अंतर्गत बरही सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र गोहरा में कार्यक्रम आयोजित किया गय, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक ज्योति मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 15 से 23 अप्रैल तक आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान लोगों को सही एवं शुद्ध पोषण आहार के प्रति सुझाव दिए जाते हैं एवं इसमें बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तथा शिशुवती महिलाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच जैसे वजन, ऊंचाई, लम्बाई सहित कुपोषण की स्तिथि की जांच की जाती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण को कम करना एवं समाज को स्वस्थ बनाना है। इस कार्यक्रम में ग्राम सराया सहित बरही सेक्टर की तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहीं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को समझाया गया की गांव में सभी बच्चों का नियमित परीक्षण करना एवं उनके खान पान के प्रति उन्हें उचित सुझाव देना आवश्यक है। बरही सेक्टर में महिलाओं को जागरूक करने एवं लोगों को उचित पोषण आहार लेने संबंधित कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते रहे हैं।


